गांधी जी के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
¤ 1869 में गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी का विवाह 16 वर्ष की उम्र में कस्तूरबा गांधी के साथ हुआ।
¤ इसके बाद वे 1888 में शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए, जहां से वे बैरिस्टर(कानून) की डिग्री लेकर 1891 में भारत लौटे और बंबई में वकालत का काम शुरू कर दिया।
¤ इसी दौरान वे अब्दुल्लाह एंड अब्दुल्लाह कंपनी की ओर से भारतीय व्यापारियों के न्यायिक सलाहकार के रूप में गांधी जी 1893 में दक्षिण अफ्रीका चले गए।
¤ यहां ट्रेन यात्रा के दौरान नस्ल भेद के कारण गांधीजी को अंग्रेजों ने ट्रेन से उतार दिया। यह घटना गांधी जी के जीवन का मोड़ बन गई जो सामाजिक और राजनैतिक अन्याय के प्रति जागरूकता का कारण बनी।
¤ गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में "नटाल भारतीय कांग्रेस" की स्थापना की और "निष्क्रिय प्रतिरोध आंदोलन" चलाया।
¤ गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में "लियो टालस्टाय" तथा "फिनिक्स फार्महाउस" को अपना ऑफिस बनाया तथा 1904 में "इंडियन ओपिनियन" समाचार पत्र का प्रकाशन किया।
¤ गांधीजी ने ब्रिटेन से अफ्रीका की यात्रा के दौरान जहाज में "हिंद स्वराज" नामक पत्रिका का प्रकाशन लिखा था।
¤ महादेव गोविंद रानाडे गांधी जी के धार्मिक गुरु थे जबकि गोपाल कृष्ण गोखले गांधी जी के राजनीतिक गुरु थे।
¤ अपने राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले के कहने पर गांधी जी 9 जनवरी 1915 को हमेशा के लिए दक्षिण अफ्रीका से भारत आ गए। इसलिए 9 जनवरी को प्रत्येक वर्ष प्रवासी दिवस मनाया जाता है।
¤ महात्मा गाँधी ने भारत आकर अपना पहला महत्वपूर्ण भाषण 6 फरवरी 1916 को बनारस में दिया था।
¤ गांधी जी पहली बार 1901 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में शामिल हुए थे। इस अधिवेशन के अध्यक्ष दिनेशा एडुल्वी वाचा थे।
¤ गांधी जी का भारत में प्रथम आंदोलन 1917 का चंपारण सत्याग्रह(बिहार) था जबकि ऑल इंडिया स्तर पर गांधी जी का पहला आंदोलन 1920 का "असहयोग आंदोलन" था।
¤ गांधी जी केवल एक बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने - 1924 में महाराष्ट्र का 'बेलगांव अधिवेशन'
¤ गांधीजी ने 1925 में गुजराती भाषा में "My experiment with truth" के नाम से आत्मकथा लिखी।
¤ तीनो गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस ने केवल दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया जिसमें कांग्रेस का नेतृत्व जिसमें गांधी जी ने ही किया था। इसी दौरान विंस्टन चर्चिल ने गांधीजी को अर्धनग्न फकीर कहा था। लेकिन बाद में 1934 में गांधी जी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
¤ 1939 में कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन के दौरान सुभाष चंद्र बोस ने गांधीजी के उम्मीदवार पट्टाभी सिद्दरमैया को चुनाव में हराया था।
¤ गांधीजी को "रिक्रूटिंग सर्जेंट" भी कहा जाता है क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के प्रारंभ में वे ब्रिटेन के लिए भारतीय सैनिकों की भर्ती करते थे।
¤ गांधीजी ने 1942 के "क्रिप्स मिशन योजना" को अग्रिम तारिख का चेक बताया और जिसके विरोध में 8 अगस्त को मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान से "करो या मरो" का नारा देते हुए "भारत छोड़ो आंदोलन" की शुरुआत कर दी।
¤ 6 जुलाई 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर से एक रेडियो संदेश प्रसारित कर गांधी जी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था।
¤ 1948 में गांधीजी तथा आचार्य विनोबा भावे ने मिलकर "भू-आंदोलन" की शुरुआत की थी लेकिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या कर दी।
¤ दिल्ली के राजघाट में यमुना नदी किनारे गांधी जी की ऐतिहासिक समाधि स्थित है।
¤ गांधी जी के समाचार पत्र- इंडियन ओपिनियन(4 Jun 2003), नव जीवन(7 oct1919), यंग इण्डिया (8 Oct 1919), हरीजन(1033)
¤ गांधी जी के उपनाम तथा उपाधियां-
1. "कैसर-ए-हिंद" - 1915, by British Government
2. "महात्मा" - 1920, रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा
3. "मलंगबाबा" - 1930, खान अब्दुल खफ्फार खान द्वारा
4. "राष्ट्रपिता" - 1944, सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर से